तिरंगा रैली के साथ आप ने किया रोड शो | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

तिरंगा रैली के साथ आप ने किया रोड शो

उत्तरकाशी। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रचार -प्रसार तेज कर दिया है। बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में उत्तरकाशी बाजार में तिरंगा रैली के साथ रोड शो किया। जिसमें आप कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया और कर्नल अजय कोठियाल को विजय बनाने का आशीर्वाद मांगा।
बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश कार्य समिति की सदस्य व आप नेता पुष्पा चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ताम्बाखांणी टनल के पास एकत्रित हुए। जहां से सभी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आप प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में ढ़ोल दमाऊं के साथ तिरंगा रैली निकाली। रैली ताम्बाखाणी सुरंग से बस अड्डा, भटवाड़ी रोड होते हुए विश्वनाथ चौक से रामलीला मैदान में संपंन हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रोड शो को देखने के लिए अपने -अपने घरों की छतों पर खड़े हुए और फूल वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिसके जबाब में मनीष सिसोदिया व कर्नल अजय कोठियाल ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और जीत का आशीर्वाद मांगा। वहीं रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से आये कार्यकर्ता, महिलायें, बच्चे,जवान व बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और कर्नल अजय कोठियाल को विजय बनाने के लिए अपना दमखम दिखाया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *