देवस्थानम बोर्ड भंग करने को आप ने किया राज्य के सभी विस क्षेत्रों में प्रदर्शन  – | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

देवस्थानम बोर्ड भंग करने को आप ने किया राज्य के सभी विस क्षेत्रों में प्रदर्शन  –

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजपुर, रायपुर, कैंट, डोईवाला, मसूरी और धर्मपुर विधानसभा में प्रदर्शन कर बोर्ड भंग करने की मांग उठाई।
बुधवार दोपहर को आप पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियों में विरोध करने पहुंचे। सबसे पहले वे राजपुर विधानसभा के भाजपा महानगर कार्यालय में पहुंचे। जहां विस प्रभारी डिंपल सिंह के नेतृत्व में उन्होंने प्रदर्शन किया। डिंपल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में तीर्थ पुरोहितों को भी अपने हितों की रक्षा के लिए आवाज उठानी पड़ रही है, जो दुखद है। वरिष्ठ नेता विनोद कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार पुरोहित समाज के साथ भी राजनीति कर रही है।
कार्यकर्ता उद्योग मंत्री गणेश जोशी मे मसूरी विधानसभा स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डोईवाला विस में भाजपा कार्यालय, रायपुर विस में भी बलबीर रोड भाजपा कार्यालय, कैंट विस में यमुना कालोनी, धर्मपुर विस में एमएलए हॉस्टल में भी प्रदर्शन किया। आप मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि आप हर स्तर पर इसका विरोध करेगी। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, सुशांत थापा, सुमित कुमार, रेनु कटारिया, रोहित कुमार, संध्या देवी, ममता सेलवन, सुनीता देवी, विशाल शर्मा, मोहम्मद इनाम, मोहम्मद इंतजार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *