किसानों की धान भुगतान की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

किसानों की धान भुगतान की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

विकासनगर। किसानों को धान खरीद के एक माह बाद भी भुगतान नहीं होने से आक्रोशित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान अपने भुगतान के लिए हर रोज धान खरीद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब खरीद केंद्रों पर अधिकारी ही समय पर नहीं मिल रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरुमेल सिंह राठौर ने कहा कि बेमौमसी बारिश ने किसानों के धान को बर्बाद कर दिया था, जिसके बाद सरकार ने किसान की मजबूरी का फायदा उठाते हुए औने पौने पर दाम धान की खरीद की। इसके साथ ही एक कुंतल पर छह किलो धान कम आंका गया। अब एक माह बाद भी किसान को उसकी उपज का भुगतान नहीं होने से वह आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। अपनी आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए किसान साहूकार से कर्ज लेने पर मजबूर हो गया है। गेहूं की बुआई के लिए संसाधन जुटाने के लिए भी किसान को कर्ज लेना पड़ रहा है। कहा कि किसान को 48 घंटे में उसकी उपज का भुगतान करने वाली सरकार अब किसान के द्वार से दूर जा चुकी है। किसानों की आय दो गुना करने वाले अब किसान को उसकी उपज का वाजिब दाम ही समय पर नहीं दे रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों से कृषि कानूनों का विरोध करने का बदला ले रही है। इस बदले की कार्रवाई से किसानों के परिवारों का उत्पीड़न हो रहा है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर धान का भुगतान जल्द करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में गुलफाम अहमद, मनोज चौधरी, दयाराम सिंह, महेंद्र सिंह चौधरी, विरेंद्र सिंह चौधरी, भीम सिंह, जमशेद अली, मौसम सिंह, अविनाश नौटियाल, मनोज कुमार, विशाल, मनोज पंवार आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *