आम आदमी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आम आदमी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

हरिद्वार।  बुधवार को आम आदमी पार्टी द्वारा हरकी पैड़ी से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। भारी बारिश के कारण आयी आपदा के चलते हुए नुकसान व लोगों की मौत के कारण सांकेतिक रूप से निकाली गयी तिरंगा यात्रा का समापन वाल्मीकि चौक पर हुआ। महर्षि वाल्मिीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व 2 मिनट का मौन धारण कर आपदा में लोगों की मौत पर शौक व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आयी भीषण आपदा में प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है । जिसमें 42 लोगो की मौत की सूचना है। जो कि बहुत दुखद है। हमारी युथ फाउंडेशन के कार्यकर्ता सेना और एनडीआरफ के साथ मलबे में दबे लोगो ओर घायलों को बाहर निकालने का काम कर रहे है। आम आदमी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि आपदा के चलते अन्य विधानसभा चुनाव में होने वाली तिरंगा यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश सहप्रभारी और विधायक जंगपुरा प्रवीण कुमार , जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, प्रदेश उपाद्यक्ष ओ पी मिश्रा, प्रदेश उपाद्यक्ष मोर्चा महिला हेमा भण्डारी,जिला सचिव और वरिष्ठ नेता अनिल सती, वादिष्ट नेता नवीन मारया, विधानसभा प्रभारी रांनीपुर प्रशांत राय, विधानसभा प्रभारी ग्रामीण नरेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण दुबे , संजू नारंग, गगन वर्मा, शिशुपाल सिंह नेगी, रघुवीर सिंह पंवार, अशोक कश्यप, राकेश यादव, मयंक गुप्ता, गीता देवी, साहूकार सिंह,अंकुर बांगड़ी, अम्बरीष गिरी, एडवोकेट नितिन गुप्ता, नरेंद्र कोरी, रणधीर सिंह, वीरेंद्र, भारत कुमार, रविंदर कुमार, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *