पंचायत चुनाव में भी रहेगा कांग्रेस का जलवाःहरीश | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पंचायत चुनाव में भी रहेगा कांग्रेस का जलवाःहरीश

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दो नगर पालिकाओं में जीत से राज्य की जनता के भाव में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके बाद पंचायतों में भी कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस की बल्ले-बल्ले रहेगी। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता सूबे मंे त्रिवेन्द्र सरकार के शासन से उक्ता गयी है। उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। जिससे आम जनमानस आहत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फिर जनता का रूझान फिर पूरी तरह से कांग्रेस की ओर है। पंचायत चुनाव में भी जनता कांग्रेस पर ही अपना भरोसा दिखाएगी। बता दें कि हाल ही में श्रीनगर नगर पालिका सीट पर कांग्रेस ने भाजपा को हराया. यहां से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की पूनम तिवारी ने जीत दर्जी की। वहीं बाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर तीसरी बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की. यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत सिंह विजयी रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *