जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावितों की मदद को आगे आई बीकेटीसी | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावितों की मदद को आगे आई बीकेटीसी

-मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सीएम को सौंपा 5लाख रुपए का चेक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति  के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार के एक माह के वेतन  तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *