कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा सरकार के खिलाफ दून में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी पर मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान पूर्व मंत्री बंशीधर भगत के बयान की भी निंदा की। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड पर भाजपा की महिला नेता चुप्प हैं। भाजपा नेता बंशीधर भगत ने हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान का बयान दिया है। महिला अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों के प्रति मुखर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी की आवाज को सत्ता के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। एस्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *