Call to take the tricolor campaign from door to door | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 30, 2024

Select your Top Menu from wp menus

Call to take the tricolor campaign from door to door

रुड़की। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कई संगठनों को साथ लेकर चलेगी। अभियान को घर-घर पहुंचाने का आह्वा किया। नगर निगम सभागार में भाजपा की बैठक में कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। हर घर तिरंगा टोली के साथ रुड़की, खानपुर, कलियर, झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों की टोलियां और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश सह संयोजक ने हर घर तक तिरंगा पहुंचाने और हर घर पर तिरंगा लगाने के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं को झंडों की उपलब्धता और लगाए जाने की जानकारी दी। सम्मानपूर्वक झंडों का इस्तेमाल हो,इसके प्रति जागरूक किया। कहा गया कि 11 से 15 अगस्त को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक प्रभात फेरी आवश्यक रूप से अनुशासन के साथ निकाली जाए। इसमें केवल रघुपती राघव राजा राम और वन्देमातरम ही गाया जाएगा। टोलियां बनाकर सर्व समाज के संगठनों और परिवार के सभी संगठनो को साथ लेकर सभी स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक संस्थाओं, व्यापार मंडल, शिक्षक संगठन, आईएमए आदि के माध्यम से लोगों को तिरंगा लगाये जाने के लिए प्रेरित किया जाए। झंडा पार्टी के माध्यम से 10, 15 व 20 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *