आस्था के साथ शर्बत पिलाकर मनाई बुद्ध पूर्णिमा | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आस्था के साथ शर्बत पिलाकर मनाई बुद्ध पूर्णिमा

देहरादून। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर पार्षद रमेश कुमार मंगू ने अपने कार्यालय पर प्रसाद स्वरूप छबील शर्बत वितरण किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने शिरकत कर राहगीरों को शर्बत वितरित की। इस दौरान भगवान बुद्ध को नमन करते हुए उनका स्मरण किया गया। महात्मा बुद्ध के बताए सत्य, अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलते हुए संकट की घड़ी में मानव सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कुसुम वर्मा, सरबजीत, बबली शर्मा, सुरजीत कौर, हेमा सांगवान, कुसुम वर्मा, विजय लक्ष्मी, सोनू हासन, बन्नी शेरगिल, डंबर राई, राकेश ठाकुर, सुनील अरोड़ा, संजीव कपूर, पिंटू शर्मा, विपिन जैन, अनिकेत वर्मा, सुशांत थापा, विवेक कुमार, प्रियांशु यादव, दिनेश ठाकुर, वंश आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *