कोषागार कर्मियों के साथ अन्याय नहीं होगा | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कोषागार कर्मियों के साथ अन्याय नहीं होगा

ऋषिकेश। कोषागार कर्मचारियों की समस्याओं से रूबरू हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बुधवार को उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु जोशी के नेतृत्व में कोषागार कर्मियों ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि राजकीय लेखा संवर्ग (अराजपत्रित) नियमावली 2019 से कोषागार को अलग करने की मांग चल रही है, लेकिन अभी तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि पूर्व से ही कोषागार एक अलग संवर्ग रहा है। कोषागार की विशिष्ट कार्य शैली के कारण ही कोषागार अन्य विभागों से अलग है। कहा कि राजकीय सेवा नियमावली को कोषागार कर्मचारियों पर थोपे जाने के कारण 4600 ग्रेड पे प्राप्त कर रहे सहायक लेखाकारों की लेखाकार के पद पर पदोन्नति होने पर 4200 ग्रेड पे दिया जा रहा है, यह पदोन्नति नहीं पदानवत की प्रक्रिया हो रही है। इसमें जल्द सुधार किया जाए। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि राजकीय लेखा संवर्ग नियमावली 2019 से कोषागार को अलग करने के संबंध में सचिव वित्त तथा निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, देहरादून को निर्देशित किया जाएगा। मौके पर संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद थपलियाल, नैनीताल जिला अध्यक्ष भगवंत सिंह बोरा, देहरादून जिलाध्यक्ष संदीप जोशी, राकेश छिमवाल, जिला मंत्री पंकज हटवाल, प्रशांत शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *