भाजपा की सोच सदैव देशहित में रही है: सुबोध उनियाल | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा की सोच सदैव देशहित में रही है: सुबोध उनियाल

ऋषिकेश। नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने प्रचार तेज कर दिया है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी ने नगर पंचायत तपोवन में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। शनिवार को नरेंद्रनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल नगर पंचायत तपोवन पहुंचे। वहां उन्होंने डोर टू डोर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच सदैव देशहित में रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्तमान में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक विद्यालय, अस्पताल और संस्थान हैं। साथ ही यहां प्रत्येक गांव सड़क से जुड़ गया है। देश, प्रदेश और उनके क्षेत्र में विकास की गंगा भाजपा शासन में ही बही है। मौके पर पूरण सिंह भंडारी, मोनिका तोपवाल, सुलोचना कपरूवान, अर्चना चौहान, बसन्ती कुलियाल, सुमन उनियाल, अर्जुन भंडारी, शोभा नेगी, सरोजनी कोठारी, त्रिलोक भंडारी, रविंद्र भंडारी, विनोद कुलियाल, राजेश शर्मा, हरि रावत, जगदीश महन्त, नरेंद्र भंडारी, अनूप नेगी, रवि भंडारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *