प्रांतीय अधिवेशन से लौटे अभाविप कार्यकर्ता   | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

प्रांतीय अधिवेशन से लौटे अभाविप कार्यकर्ता  

बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरभ जोशी ने कहा कि परिषद का 22 वां प्रांतीय अधिवेशन श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर की विभिन्न इकाइयों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिले से 17 कार्यकर्ता थे। इसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। शिक्षा का परिदृश्य एवं चुनौतियों को लेकर दो प्रस्ताव पारित हुए। स्थानीय एक होटल में पत्रकार वार्ता में जोशी ने कहा कि दो प्रस्ताव शिक्षा का परिदृश्य एवं चुनौतियां और उत्तरांचल प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पर प्रस्ताव पारित किए गए। आगामी सरकार से विभिन्न मुद्दों व विद्यार्थी परिषद वार्ता करेगी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शिवम् पांडे को विभाग संगठन मंत्री, भूपेंद्र दानू को कुमाऊं संयोजक, राजेंद्र दानू को विभाग संयोजक, सौरभ जोशी को जिला संयोजक, पूजा फस्वार्ण को प्रांत सह छात्रा प्रमुख एवं हिमांशु जोशी और आशीष कुमार को जिला सह संयोजक बनाया गया। कृष्णा फ़स्वार्ण, कृष्णा शाही, राजन गोस्वामी, मनीषा शाही, गोविंद कपकोटी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने अपने आगामी कार्यक्रम पर चर्चा वार्ता की। सभी कार्यकर्ताओं ने दायित्व मिलने पर खुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *