मेयर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला अवैध नशे के खिलाफ पैदल मार्च  | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मेयर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला अवैध नशे के खिलाफ पैदल मार्च 

हरिद्वार।  मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ वार्ड 17 स्थित टिबड़ी कॉलोनी में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। इस अवसर पर अनिता शर्मा ने कहा कि 20 साल से स्थानीय विधायक ने युवाओं के नशे से बचाने के लिए कुछ नहीं किया। शहर में गली-गली में अवैध रूप से नशा बिक रहा है। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा शासन में हरिद्वार के युवा नशे की लत से बर्बादी का शिकार हो रहे हैं। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार ना देकर अवैध नशा दे रही है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधायक हरिद्वार का विकास करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है। हरिद्वार में भी परिवर्तन निश्चित है।  उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में नशे के अवैध कारोबार के साथ खुलेआम वेश्यावृत्ति हो रही है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि परिवार की महिलाएं शाम को सड़क पर नहीं घूम सकती। पुलिस प्रशासन नशे के अवैध कारोबार व वेश्यावृत्ति पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। पैदल मार्च में पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी, कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, नावेज अंसारी, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, संदीप कुमार, वसीम सलमानी, अजय मुखिया, देवेश गौतम, जेपी सिंह, राजकुमार ठाकुर, अमित रस्तोगी, रजत कुमार, रोशन लाल ठेकेदार, अवधेश सैनी, टिटू, छोटेलाल, बृजमोहन बड़थ्वाल, वसीम, महेंद्र, वेदरानी, चंद्रवती, कमला देवी, विमला देवी साजिदा, चुनचुन, गौरव शर्मा, कृष्णा देवी, नीलम, पूजा, ममता, चंद्रा देवी, कल्पना, अंशुल, चंद्रमुखी, रामा देवी, अंगूरी, विमला, संतोष देवी आदि शामिल थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *