शिक्षित देश-प्रदेश में आती है खुशहाली: त्रिवेंद्र   | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

शिक्षित देश-प्रदेश में आती है खुशहाली: त्रिवेंद्र  

-संस्कार बच्चों को सम्मान करना सिखाता है
रुड़की। छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा, नैतिक शिक्षा तथा आत्म बल पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। केंद्र व राज्य सरका महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके उत्थान के लिए विशेष योजनाएं संचालित कर रही है। मंगलवार को स्थानीय केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मां सरस्वती मूर्ति स्थापना के 11 वें वार्षिक उत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं। जिस देश, प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधर चुका है वहां पर हर प्रकार की खुशहाली स्वयं ही चली आती है। महामंडलेश्वर मैत्रैयी गिरि महाराज ने कहा कि सभी में संस्कार और धार्मिकता होनी आवश्यक है। संस्कार बच्चों को अपने बड़ों, गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करना सिखाता है। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर ने छात्राओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय और कंप्यूटर रूम होने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कालेज प्रबंधन की जिम्मेदारी के विषय में बताया। कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, एचएम कपूर, डॉ सुरेश सैनी, प्रमोद गोयल, गुलशन अरोड़ा, आरडी कपूर, पंकज कुमार, मनोज शर्मा, प्रेम चंद गर्ग, रामकुवंर कपूर, ईश्वर चोपड़ा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ दीपिका, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सविता वत्स, इंदु शर्मा, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *