आश्रम का स्थापना दिवस मनाया | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 04, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आश्रम का स्थापना दिवस मनाया

रुड़की।  खानपुर के अब्दुल रहीमपुर गांव में स्वर्गीय सुशील लोहिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2018 से चित्रकूट आश्रम का संचालन किया जा रहा है। रविवार को आश्रम का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की। कहा कि आश्रम में क्षेत्र की बेसहारा व अत्यंत निर्धन परिवार की बच्चियों को आश्रय देकर उनको भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा दी जा रही है। उपाध्यक्ष परमजीत कौर ने कहा कि जिन परिवारों की आय सीमित होने के कारण अपनी बच्चियों को पढ़ाने के पर्याप्त साधन नहीं हैं, वे अपनी बच्चियों को निशुल्क आश्रम में भेज सकते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत हवन यज्ञ से की गई। यज्ञ में रेखा, आंचल, कुसुमलता, पिंकी, जसवीर कौर, निर्मला व राणा ने आहूति डाली। इससे पूर्व आश्रम की वंशिका, शिखा, रूपा, मोनिका आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *