विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ एवं पदोन्नति मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मोर्चा ने आउटसोर्स के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में सेवायोजन प्रमाण की अनिवार्यता की मांग की। मौके पर जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी नेगी, विजयराम शर्मा, ओपी राणा, संजय गुप्ता मौजूद रहे।