रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राम लुभाया सरीन को जयंती पर याद किया  | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राम लुभाया सरीन को जयंती पर याद किया 

-जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए
रुड़की। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब की ओर से रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम लुभाया सरीन की 100 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। सिविल लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल ने कहा कि राम लुभाया सरीन का जीवन बहुत ही साधारण और समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने रोटरी क्लब को अपनी सेवाएं देने के साथ ही दीन-दुखियों की मदद की। वह हमेशा देश सेवा को समर्पित रहे। पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, दिलीप प्रधान, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुमन अरोड़ा, सचिन गुप्ता, सुभाष सरीन, देवेंद्र प्रताप सैनी आदि ने स्वर्गीय राम लुभाया सरीन को सच्चा समाजसेवी बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर ईश्वर लाल शास्त्री, कमलेश सरीन, कलीम खान, अरविंद कश्यप, संजीव सैनी, देवेंद्र गुप्ता, हर्ष प्रकाश, अचल मित्तल, अरविंद गुप्ता, बीएल अग्रवाल, वंदना मोहन, गगन सरीन, वीरेंद्र शर्मा, अभिषेक गुप्ता, प्रयास सरीन, सांची सरीन, अंकित अरोड़ा, दमन सरीन, मोनू प्रधान, रचना चंदानी, अशोक सरीन, वीरेंद्र सरीन, ममता सरीन, वीरेंद्र जैन, वाईपी सरीन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *