रुड़की। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर जितेंद्र मलिक का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निपेन्द्र चौधरी व भाजपा नेता अंकित आर्य ने भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर जितेंद्र मलिक को शुभकामनाएं दी। जितेंद्र मलिक ने कहा कि पार्टी की नीति जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण कराया जाएगा।