वाल्मीकि समाज की 30 महिलाओं का सम्मान   | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

वाल्मीकि समाज की 30 महिलाओं का सम्मान  

ऋषिकेश।  राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने सम्मान समारोह में वाल्मीकि समाज की 30 महिलाओं को सम्मानित किया है। रविवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने डोईवाला नगर के वार्ड नंबर 13 में आयोजित सम्मान समारोह में इंटक के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने वाल्मीकि समाज की 30 महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कहा कि वाल्मीकि समाज सभ्य समाज है। आज जो हम साफ सफाई में रहते है, वह वाल्मीकि समाज की बदौलत है। हमें इनका सम्मान करना चाहिए। यह समाज सदैव कांग्रेस के साथ रहा है और इनकी समाज मे एक अहम भूमिका है।
मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, डोईवाला गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, सभासद गौरव मल्होत्रा, महिला सेवादल की प्रदेश महासचिव सोनी कुरेशी, कार्यक्रम सयोजक इंटक डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विजय, सह सचिव दीपक कुमार, मोहम्मद उस्मान, इलियास अली, विजय सिंह, अमित कुमार, शकुंतला देवी आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *