बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला

ऋषिकेश। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई हैं। प्रदर्शनकारियों ने ऋषिकेश, ढालवाला, डोईवाला व अन्य जगहों पर प्रदर्शन कर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की। रविवार को देहरादून रोड स्थित इंडीयन ओईल के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यंकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व क़ाबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा जनविरोधी सरकार है। वह महंगाई के बोझ तले गरीबों को मारना चाहती है। आए दिन गैस, पेट्रोल, डीजल सहित तमाम चीजों के दामों में इजाफा किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार से आम आदमी परेशान है। प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के जरिए जनता का खून चूसा जा रहा है। यह हिटलरशाही सरकार जनता का शोषण करने में लगी है। उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाने व युवाओं को रोजगार देने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, जयेन्द्र रमोला, लल्लन राजभर, शैलेंद्र बिष्ट, विजयपाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं, यतेंद्र बिजल्वाण, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश मियां, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, मधु जोशी, जया रमोला, युवां कांग्रेस नगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, जयपाल सिंह, बिट्टू, अशोक शर्मा, सहदेव राठौर, नवीन चंद रमोला, बलबीर रौतेला, मुकेश नेगी, रुकम सिंह पोखरियाल, विक्रम भंडारी, भगवती सेमवाल, राहुल पांडे, इमरान सैफी, बूरहॉन अली, शाहरुख, सोनू पांडे, हिमांशु कश्यप आदि शामिल थे।
उधर, ढालवाला बाइपास मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस टिहरी जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, रमेश उनियाल, दिनेश सकलानी, अनिल रावत, राजेंद्र राणा, दुर्गा राणा, विकास रयाल, संतोष पैन्यूली, संदीप भंडारी, लक्ष्मण राजभर, अमित चौहान, राधेश्याम, दीपक खत्री, गब्बर कैंतुरा, सोहन लाल, शिवम भट्ट, शिवराम रयाल, मुकेश चौहान, शूरवीर कैंतुरा, सुजीत कुड़ियाल आदि शामिल थे।
पुतला फूंककर प्रदर्शन किया
डोईवाला।रविवार को डोईवाला चौक पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला आग के हवाले किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के साथ किसान विरोधी है। भाजपा जनविरोधी नीतियों से देश में लगातार महंगाई बढ़ा रही है और पूंजीपतियों की जेब भरने में लगी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भाजपा राज में गरीब व मध्यम वर्ग के लोग दो वक्त की रोटी को तरस रहे हैं। प्रदर्शन में गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, मोहित उनियाल, ताहिर अली, ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी, नगराध्यक्ष राजवीर खत्री, मोहित नेगी, गौरव मल्होत्रा, नीरज त्यागी, करतार नेगी, राहुल सैनी, संजय खत्री, प्रितपाल सिंह, सोनी कुरेशी, गोपाल शर्मा, अजय रावत, उस्मान अली आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *