परमार्थ निकेतन पहुंचे रेल राज्य मंत्री, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प   | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

परमार्थ निकेतन पहुंचे रेल राज्य मंत्री, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प  

ऋषिकेश। कोयला, खनन और रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे शनिवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने विश्व ग्लोब पर वाटर सेरेमनी कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
शनिवार को कोयला, खनन और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद सुधीर सिंह के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे। वहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि रेलवे स्टेशनों और परिसर को हरा-भरा करने तथा रेलवे की खाली जमीन पर अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए, ताकि प्रकृति को बढ़ावा दिया जा सके। रेलवे विभाग द्वारा चार धाम के लिये जो योजना बनायी गयी है, उसमें जो पेड़ काटे गये हैं, उससे अधिक पौधों का रोपण जरूरी है। इसमें परमार्थ निकेतन भी रेलवे का सहयोग करेगा। कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए कोयला और खनन क्षेत्र अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिये सतत विकास और अक्षय ऊर्जा पर विशेष ध्यान देना होगा।
इस दौरान रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे और डीसीएम मुरादाबाद सुधीर सिंह ने विश्व ग्लोब का जलाभिषेक कर जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। रेल राज्य मंत्री ने बताया कि वे चार धाम यात्रा के लिये जा रहे हैं। स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने परमार्थ निकेतन पहुंचे हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *