विस अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री से मुलाकात की | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विस अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री से मुलाकात की

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुकालात की। उन्होंने उत्तराखंड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के विकास का मामला उठाया। कहा कि पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ाने के लिए काम होना चाहिए। विस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल और पर्यटन प्रदेश है। कोविड के चलते पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ा है। हालांकि अभी कुछ स्थितियां सुधरनी शुरू हो गईं हैं। पर्यटन ही उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। लिहाजा पर्यटन के क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं का प्रदेश को भरपूर लाभ मिलना चाहिये। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई। अजय भट्ट ने कहा कि राज्य में नए पर्यटन स्थलों को चयनित करने समेत पर्यटन विकास की अन्य संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। राज्य के पर्यटन विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके बाद विस अध्यक्ष ने दिल्ली में ही पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास को लेकर वार्ता हुई। सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने कहा कि इस श्रम कार्ड से आपदा की स्थिति में सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के बैंक खातों में स्थानान्तरित होगी। असंगठित कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन, श्रमिकों को उनके कौशल विकसित करने और रोजगार के अवसर खोजने में मदद मिलेगी। एक पंजीकरण के बाद समय-समय पर पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी एवं पीएमएसबीवाई के तहत दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा। मौके पर दीपक कुमार, सत्येंद्र, मनोज आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *