मोर्चा ने की सीएम से आंदोलनकारी चिह्निकरण के मानकों में ढील की मांग | Jokhim Samachar Network

Tuesday, May 07, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मोर्चा ने की सीएम से आंदोलनकारी चिह्निकरण के मानकों में ढील की मांग

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य आंदोलनकारी चिह्निकरण मानकों में ढील देने की मांग की। बताया कि प्रदेश में हजारों आंदोलनकारी चिन्हित होने से वंचित हैं। जिसका मुख्य कारण पुष्ट दस्तावेजों का अभाव है। इनमें से कई वंचित आंदोलनकारी ऐसे हैं, जिन्होंने दिन- रात एक कर आंदोलन में प्रतिभाग किया और गिरफ्तारियां भी दीं हैं। लेकिन उनके पास इसका कोई पुष्ट प्रमाण न होने से उन्हें आंदोलनकारी चिह्निकरण से वंचित रहना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा अध्यक्ष को उनकी मांग पर हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में भीम सिंह बिष्ट भी शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *