विकासनगर की युवती हन्नान ने फहराया कश्मीर की मचोई पीक पर तिरंगा | Jokhim Samachar Network

Thursday, April 25, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विकासनगर की युवती हन्नान ने फहराया कश्मीर की मचोई पीक पर तिरंगा

विकासनगर। पछुवादून के विकासनगर निवासी हन्नान अशर्फी ने कश्मीर की मचोई पीक पर तिरंगा आरोहण कर क्षेत्र के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। युवती ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य रूस की एलब्रस का आरोहण करना है।
हन्नान ने बताया कि जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटिंग विंटर स्पोर्ट्स पहलगाम में प्रशिक्षण लेने के उन्होंने पैंतीस सदस्यीय दल के साथ दस सितंबर को मचोई पीक आरोहण अभियान की शुरुआत की थी। खराब मौसम और हवा के अत्यधिक दबाव के बावजूद वह लक्ष्य की ओर बढ़ती चली गईं। निर्धारित समय में उन्होंने 17,907 फीट (5450 मीटर) ऊंची पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराया। उन्होंने बताया कि पवर्तारोहण के प्रति रुचि उनकी कॉलेज के दिनों से ही पैदा हो गईं थीं। एनसीसी कैडेट रहने के दौरान उन्होंने कई साहसिक खेलों में प्रतिभाग किया, जिसके बाद उन्होंने पर्वतारोहण का विधिवित प्रशिक्षण भी लिया। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली हन्नान के पिता मुसद्दीक अली जैदी अपना व्यवसाय करते हैं, जबकि माता गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया की सभी पर्वत श्रृंखलाओं को फतह करना उनका लक्ष्य है। विकासनगर की बेटी की इस सफलता पर विधायक मुन्ना चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, सभासद शम्मी प्रकाश समेत तमाम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके हौसलों की तारीफ की है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *