आम आदमी पार्टी ने फूंका बीजेपी का पुतला, भाजपा प्रवक्ता पर लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आम आदमी पार्टी ने फूंका बीजेपी का पुतला, भाजपा प्रवक्ता पर लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप

डोईवाला (आसिफ हसन) डोईवाला विधान सभा में “आप” नेता गणेश कुड़ियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता की टिप्पणी पर भाजपा का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। पुतला दहन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजू मौर्या व आप नेता गणेश कुड़ियाल ने भाजपा नेता पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए भाजपा की कथनी और करनी को स्पस्ट करने की मांग की। साथ ही भाजपा प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी को अभद्र बताते हुवे उनकी दुर्लभ मानसिकता का परिचय दर्शाने की बात कही। साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के शहीदों के सपनों को साकार करने व यहां की जनता के साथ खड़ी है। ओर उत्तराखंड व यहाँ की जनता के बारे में कोई भी व्यक्ति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करेगा, तो उत्तराखंड की जनता उसे बर्दास्त नही करेगी, जिसके लिए आप कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं, ओर उत्तराखंड की जनता के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा अमर्यादित भाषा को बर्दाश्त नही किया जायेगा, आज पार्टी द्वारा पुतला दहन किया गया है, ओर अगर भाजपा नेता द्वारा माफी नही मांगी गयी तो आप कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के संघठन मन्त्री अशोक सेमवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार, सुभम, रघुवीर सिंह, दिनेश, भरत सिंह लोधी, तालिब हसन, खुर्शीद हसन, मेहताब अली, राज कुमार आदि मोजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *