श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व

देहरादून, आजखबर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में एवं साध संगत के सहयोग द्वारा श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का 357 वां पावन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रेस कोर्स के खुले पंडाल में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा-कीर्तन के रूप में मनाया गया स हजारों की संख्या में संगत ने गुरु महाराज को मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः श्री सुखमनी साहिब एवं नितनेम, शब्द चैकी  एवं अरदास के पश्चात भाई हरदियाल सिंह जी, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों ने आसा दी वार का शब्द ष्तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर वीखे भव लयो ष् का गायन कर संगत को निहाल किया स हजुरी रागी भाई गुरदियाल सिंह जी ने शब्द ष् हम एह काज जगत मो आये ष् हजूरी रागी भाई नरेंदर सिंह जी ने शब्द ष् गुरसिखां मन बधाइयाँ जिन मेरा सतगुरु डीठा राम राजे ष्, भाई प्रधान सिंह जी, हजूरी रागी गु. गुरु नानक दरबार, कोलम्बो वालों ने शब्द ष् तिन धन्य जने दी माओ आये सफल से ष् काका गुरजोत सिंह, देहरादून वालों ने शब्द ष्, जाउ तउ प्रेम खेलन का चाउ ष् भाई कँवरपाल सिंह जी ने शब्द ष्, प्राणी परम् पुरख पग लागों ष् का गायन कर संगत को निहाल किया सभाई चरणजीत सिंह हजूरी रागी जी ने  ष्अपने सेवक की आप पैज रखाई ष् का गायन कर संगत को निहाल किया सज्ञानी शमशेर सिँह जी., हैड ग्रंथी गु. श्री गुरु सिंह सभा ने गुरु महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब जी के जीवन प्रेम, संतोख, एवं त्याग की भावना से भरा हुआ था बैसाखी वाले दिन अमृतपान करवा कर जात पात के भेदभाव को खत्म कर दिया स आप ने  14 जंग लड़ी और सभी में जीत प्राप्त की स अपना सम्पूर्ण जीवन एवं परिवार को देश की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया स  बच्ची कृत जोत कौर ने शब्द श्राजन के राजा महाराजन के महाराजाश् का गायन किया। काका जसकरण सिंह ने शब्द राजन के राजा महाराजन के महाराजा का गायन किया।
भाई अर्शदीप सिंह नी हजुरी रागी गु. श्री पोंटा साहिब वालों ने शब्द ष्वाहों वाह गोबिंद सिंह आपे गुर चेलाष्का गायन कर संगत को निहाल किया सपंडाल को सुन्दर फूलों एवं लाइट से सजाने की निष्काम सेवा स. मनजोत सिंह सपुत्र स. चरणजीत सिंह जी चन्नी ने की स श्रद्धांलूयों ने जलपान के स्टाल अमृत वेले से लगा रखे थे स संगत के लिए अटूट लंगर की सेवा संगत एवं सेवदारों की जा रही थी स इस अवसर  पर सिख सेवक जत्था, गुरमत प्रचार सभा, बेबे नानकी सेवक जत्था, गुरु घर की क्लास, यूनाइटेड सिख फेडरेशन आदि गुरु घर की सेवा कर गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त कर रहे थे सकैबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी जी ने मत्था टेक गुरु जी का आशीर्वाद लिया एवं संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दीराज्य मन्त्री देवेंदर भसीन जी गुरु चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद ग्रहण किया एवं संगत को गुरपर्व की बधाई दी राज्यमंत्री विश्वास डाबर जी ने संगत को गुरपूर्व की बधाई दी स. देविंदर सिंह मान जी को गुरु घर से सरोपा भेंट किया गया सकांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना जी ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। जनरल सेक्रेटरी स. गुलजार सिंह जी ने बताया कि रात्रि का दीवान गु. श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में 6.15 बजे से 9.30 तक  सजेगा। इस अवसर पर गु. श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स. गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव स. गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपप्रधान चरणजीत सिंह चन्नी, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, सेवा सिंह मठारु, गुरदीप सिंह टोनी, देवेंदर सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह जोली, देवेंदर पाल सिंह मोंटी, हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह,बलजीत सिंह सोनी, राजिंदर सिंह राजा, गुरविंदर सिंह सेठी, अजीत सिंह, जसविंदर सिंह गोगी, भगत सिंह,हरप्रीत सिंह,कृपाल सिंह, रणजीत सिंह, बजिन्दर पाल सिंह, आदि उपस्थित थे स मंच का संचालन देवेन्दर सिंह भसीन, सतनाम सिंह एवं सेवा सिंह मठारु ने किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *