26 नवंबर में खानपुर में नारी शक्ति गर्जना रैली   | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

26 नवंबर में खानपुर में नारी शक्ति गर्जना रैली  

रुड़की।  नारी एकता संगठन से जुड़ी खानपुर की महिलाएं 26 नवंबर को खानपुर के खेल स्टेडियम में नारी शक्ति गर्जना रैली का आयोजन करेंगी। प्रह्लादपुर की निवर्तमान जिपं सदस्य देवयानी सिंह इसकी मुख्य अतिथि होंगी। खानपुर के कई गांवों की महिलाओं ने नारी एकता संगठन संस्था बनाई है। संगठन इसी 26 नवंबर को खानपुर स्थित राजेश पायलट खेल स्टेडियम में नारी शक्ति गर्जना रैली का आयोजन कर रहा है। संगठन से जुडी महिलाओं ने शेखपुरी गांव में बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक के बाद उनके प्रतिनिधि के तौर पर लक्सर मंडी समिति अध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि मातृशक्ति को जागरूक करके उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाना संगठन का उद्देश्य है। संगठन अध्यक्ष ऋतु चौधरी ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे खानपुर का प्रतिनिधित्व महिला के हाथों में देना चाहती हैं। रैली में मुख्य अतिथि निवर्तमान जिपं सदस्य देवयानी सिंह को बुलवाया गया है। बैठक में पूजा उपाध्याय, नीलम, गीता, संतलेश, रेखा, तबस्सुम, अनिता, पूनम, सुजाता, नूतन, कौशल, बालेश, रीता, किरण, देशो, शीला, अंजना, निशा, सपना, दीपाली, दीपमाला, चंद्रो, प्रीती, पायल, निर्मला, वर्षा मौजूद रही।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *