देहरादून। भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के ब्रह्मलीन होने से देश विदेश में उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। आज सुबह से उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
आज भू समाधि के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की अंतिम इच्छा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होते देखने की थी। वे श्रीराम जन्म भूमि मंदिर आंदोलन के प्रणेता थे।बता दें कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद के अनुयायी देश विदेश में फैले है। वे पिछले कई दिन से गंभीर रूप से बीमार थे लिहाजा उनके दर्शन के लिए पहले से ही अनुयायी अस्पताल पहुंचने लगे थे। मंगलवार को उनके ब्रह्मलीन होने की जानकारी मिलने पर कई राज्यों से अनुयायी भारत माता मंदिर दर्शनार्थ पहुंचने थे।