भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए करें मतदान : कोश्यारी | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए करें मतदान : कोश्यारी

रुद्रपुर शांतिपुरी के सरस्वती विहार स्थित हॉल में रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों, समाजसेवियों, प्रबुद्ध नागरिकों, सेवानिवृत कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर आदर्श मतदान, अत्याधुनिक कृषि बागवानी एवं पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए मतदान अवश्य करें। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित बिशन सिंह मेहरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह खाती, दुग्ध संघ निदेशक इंदर मेहता, सेवानिवृत्त शिक्षक बलवंत सिंह कोरंगा, तारा सिंह कोरंगा, बिजेन्द्र जोशी, पूर्व सैनिक कमलेश जोशी, लक्षमण सिंह कोरंगा, कुंदन सिंह दानू आदि रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *