भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का निधन | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 09, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का निधन

देहरादून। देहरादून की राजनीति मंे भाजपा मंे मुख्य रोल निभाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का आज तड़के करीब तीन बजे सुभाषनगर स्थित उनके घर पर निधन हो गया। पिछले कुछ साल से वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था। वह चार दिन पहले ही देहरादून आए थे। अंतिम यात्रा आज शाम सुभाषनगर निवास से लखीबाग के लिए 3 बजे चलेगी। बता दें कि उमेश अग्रवाल महापौर की दौड़ में थे। वह पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के करीबी दे। दून में व्यापारी नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है।
वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश अग्रवाल के निधन पर दख जताया। उन्घ्होंने कहा कि पार्टी के लिए एक और असहनीय झटका है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *