पुलिस से कहना सुनी के बाद हड़ताल पर गए मौक्स चालक,लोगों की आफत | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पुलिस से कहना सुनी के बाद हड़ताल पर गए मौक्स चालक,लोगों की आफत

त्यूनी/बड़कोट। यमुनोत्री रूट पर पुलिसकर्मी और मैक्स चालक के बीच कहासुनी के बाद हुई हड़ताल के बाद एसपी ने सीओ बड़कोट को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एसपी पंकज भट्ट का कहना है कि दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद सीओ बड़कोट तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेंगे। वहीं टैक्सी चालकों की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि बीते दिन पूर्व बड़कोट यमुनोत्री रूट पर एक मैक्स चालक और पुलिसकर्मी के बीच ओवरलोड सवारी के चलते चालान प्रक्रिया के दौरान कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर बड़कोट-यमुनोत्री टैक्सी मैक्सी यूनियन ने हड़ताल कर दी। इस हड़ताल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों को टैक्सियां न मिलने के कारण घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं एसपी का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुन कर सीओ बड़कोट को जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं टैक्सी मैक्सी यूनियन का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके चालक के साथ अभद्रता की है। साथ ही यूनियन की मांग है कि अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं टैक्सी यूनियन की हड़ताल के चलते रवांई घाटी के खरादी सहित गीड पट्टी के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सवारियों को घंटों सड़क पर खड़ा होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी एसपी पंकज भट्ट ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि टैक्सी मैक्सी यूनियन के लोगों की शिकायत सुनी गई है। उनका आरोप है कि एक पुलिस कांस्टेबल ने मैक्स चालक के साथ अभद्रता की है। इसके लिए सीओ बड़कोट को जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौपने के निर्देश दिया गया है। भट्ट ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहनों में ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *