मंगलौर सीट पर भाजपा की जीत से विकास को गति मिलेगी: महेंद्र भट्ट | Jokhim Samachar Network

Wednesday, July 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

मंगलौर सीट पर भाजपा की जीत से विकास को गति मिलेगी: महेंद्र भट्ट

रुड़की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत से यहां विकास को गति मिलेगी। विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा की सोमवार को नारसन में बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उपचुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन किया। उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से मेहनत के साथ जुटने की अपील की गई।नारसन में हाईवे पर स्थित एक होटल में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य नेताओं की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार मंगलौर सीट पर विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव भाजपा को जीत दिलाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में और सुधार और किसानों की समस्या का प्रमुखता के साथ समाधान को उन्होंने लक्ष्य बताया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *