तीसरे दिन लगतार मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

तीसरे दिन लगतार मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट

देहरादून। उत्तराखंड में गुरूवार को तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई तो ऊंची वादियां बर्फ से लद गयी हैं। प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं तापमान में गिरावट होने से ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे अप्रैल के महीने में वापस ठंड लौट आई है।
गढ़वाल के नई टिहरी में बारिश से जनवरी जैसी ठंड हो गई है। बड़कोट यमुनोत्री क्षेत्र में सुबह से हल्की बूंदाबांदी के बाद बादलों के बीच धुंधली धूप ने दर्शन दिए, लेकिन ठंड बरकरार रही। वही रुद्रप्रयाग जनपद में सुबह से हल्की बारिश होती रही। मिली जानकारी के अनुसार चमोली में निचली चोटियों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी ली है। यहां बुधवार रात को चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। वहीं नदी घाटी में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। श्रीनगर में सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश दोपहर तक जारी रही।। उधर, कुमाऊं के भवाली में भी सुबह झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे सकते हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *