सात मई को दोपहर 1.15 पर खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सात मई को दोपहर 1.15 पर खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी हिमालय के चार धामों में से पहले धाम यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 7 मई को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने यमुना के मायके खरसाली गांव में कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त तय किया गया। सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि आगामी सात मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र की अमृत बेला सिद्धि योग में दोपहर सवा एक बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह धूमधाम के साथ हर साल की तरह खरसाली गांव में यमुना महोत्सव की शुरुआत की गई। हर साल यमुना महोत्सव के दिन ही यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख तय की जाती है। यमुना मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि खरसाली में यमुना के मंदिर में यमुना को पुरोहितों ने विधिपूर्वक दिन निकाला। सात मई को सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति डोली यात्रा के साथ यमुना के भाई शनि महाराज की अगुवाई में खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और निर्धारित समय पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *