राठ जन विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दर्शन रावत बने अध्यक्ष  | Jokhim Samachar Network

Friday, May 10, 2024

Select your Top Menu from wp menus

राठ जन विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दर्शन रावत बने अध्यक्ष 

देहरादून। राठ जन विकास समिति का द्विवार्षिक अधिवेशन मनोरंजन सदन द्वितीय यमुना कॉलोनी देहरादून में सुंदर लाल पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सभा में समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखरानन्द रतूड़ी द्वारा राठ भवन के निर्माण हेतु जिला अधिकारी देहरादून की संस्तुति पर रायपुर क्षेत्र में भूमि दिए जाने की संस्तुति हेतु सरकार से अनुरोध किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से किया गया। अध्यक्ष पद पर दर्शन रावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी को चुना गया है।
 उपाध्यक्ष पद पर दयाल सिंह चैहान, धन सिंह गुसाईं पूनम ममगाईं, महासचिव पद हेतु कुलानंद घनशाला, संयुक्त सचिव राकेश मोहन खंकरियाल एवं भागीरथ मेघवाल, कोषाध्यक्ष मेहरबान सिंह गुसाईं, संगठन सचिव पुरुषोत्तम ममगाई, सह संगठन सचिव अशोक रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव प्रेम बल्लभ गोदियाल, शहर सांस्कृतिक सचिव तारेश्वरी भंडारी, प्रचार सचिव राजेंद्र सिंह रावत, सह प्रचार सचिव प्रेम सिंह कंडारी, बलवंत सिंह गुसाईं, प्रकाशन सचिव राम प्रकाश खंकरियाल, सह प्रकाशन सचिव महेश खंकरियाल, लेखा निरीक्षक दिनेश रतूड़ी, मीडिया प्रभारी हीरामणि भट्ट, सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी कमल रतूड़ी, विधिक सलाहकार शंभू प्रसाद ममगाई, क्षेत्रीय संयोजक मातबर सिंह कंडारी, सरिता भट्ट, दरवान सिंह नेगी, कृपाल टम्टा राकेश भट्ट, गोविंद सिंह रावत, प्रेमसिंह रावत एवं हरिप्रसाद गोदियाल को चुना गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर के पंत,  डॉ. विमल नौटियाल, पदम्श्री कन्हैया लाल पोखरियाल, एमएन बंखवाल, कर्नल भारत सिंह गोसाईं एवं कर्नल गिरीश खंकरियाल उपस्थित थे। सभा का संचालन कुलानन्द घनशाला ने किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *