समाज सेवा को समर्पित रहा ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज का जीवन-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी   | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

समाज सेवा को समर्पित रहा ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज का जीवन-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी  

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पंचायती आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर दुख जताया है। श्रीमहंत रविन्द्रपंुरी महाराज ने स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज का ब्रह्मलीन होना संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज का जीवन हमेशा समाज सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत ही नहीं पूरे विश्व में धर्म की फताका फहरायी। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि संत किसी जाति विशेष के न होकर पूरे समाज के होते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे।  सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में ब्रह्मलीन शिवेंद्र पुरी महाराज के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश व समाज के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गौरतलब है कि आह्वान अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी शिवेंद्र पुरी महाराज का मुम्बई स्थित अस्पताल में निधन हो गया था।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *