हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने दो साल बाद हो रहे कांवड़ मेले में कावड़ियों और कांवड़ मेला ड्यूटी दे रहे समस्त पुलिस स्टाफ की सेवा के लिए भी हाथ आगे बढ़ाया है। कांवड़ मेला ड्यूटी दे रहे समस्त स्टाफ के लिए श्रीमहंत रविंद्रपुरी रोजाना भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी अपनी टीम के साथ घूम-घूम कर ड्यूटी पॉइंट पर तैनात सभी सभी पुलिसकर्मियों को भोजन पहुंचा रहे है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए दो एंबुलेंस भी प्रशासन को उपलब्ध करायी गयी हैं। मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में कांवड़ियों की सेवा हेतु निरंतर लंगर भी चलाया जा रहा है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी द्वारा कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा के साथ प्रशासन को भी सहयोग दिया गया था। कांवड़ मेले में भी श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने सेवा कार्य की परंपरा को जारी रखा है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से कावड़ मेला सकुशल संपन्न होगा।