देहरादून। नंदा की चौकी प्रेम नगर स्थित एक होटल में सर्राफा मंडल देहरादून की प्रेम नगर इकाई का वार्षिक आम सभा चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सरदार गुरदीप सिंह सोंधी को अध्यक्ष चुना गया। जसविंदर सिंह कपूर को महासचिव, राजेश भोला को उपाध्यक्ष, देवेंद्र सोनी को सचिव, आदित्य भाटिया को सह सचिव, मनोज डूंगा को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह सोनी और आशीष को मीडिया प्रभारी, आशीष मीडिया प्रभारी स्वर्ण सिंह भल्ला को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया।
प्रेमनगर में आयोजित बैठक में सर्राफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मैसोन ने सर्वसम्मति से युवा सर्राफा मंडल प्रेम नगर इकाई का भी गठन किया गया। नवगठित प्रेमनगर सर्राफा अध्यक्ष गुरदीप सोंधी को युवा कार्यकारिणी के गठन के लिए संयोजक का दायित्व भी दिया गया जो कि शीघ्र ही युवा सर्राफा मंडल की टीम का गठन करके सर्राफा मंडल देहरादून को अवगत कराएंगे। इस मौके पर अमित वर्मा, मीडिया प्रभारी देवेंद्र ढल्ला, संरक्षक हरभजन सोंधी, वरिष्ठ सदस्य विंध्याचल वर्मा, सचिन कर्णवाल, गौरव रस्तोगी आदि शामिल रहे।