पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

चम्पावत। पीजी कॉलेज लोहाघाट में पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ। संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल और विशिष्ट अतिथि शिवा ग्रुप के उपाध्यक्ष राज महर रहे। डॉ। कमलेश शक्टा के संचालन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने जंगलों में लगने वाली आग, चाल खाल, खंतियां, पोखरों, तालाब, प्राकृतिक जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, फलदार पौध रोपण आदि विषयों पर विचार रखे। मुख्य वक्ता नयाल ने बताया कि लोगों की नासमझी के चलते धीरे धीरे जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं। जंगल सिकुडने से जंगली जानवर आबादी में घुसकर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जंगल नहीं होंगे तो लोग शुद्ध हवा, ऑक्सीजन, पानी, ईमारती और जलौनी लकड़ी के लिए परेशान हो जाएंगे। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने के साथ प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम 10 पानी के पोषक, चारा पत्ती, फलदार पौधों के रोपण पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ। सुमन पांडेय, डॉ। रूचिर जोशी, डॉ। विद्या कुमारी, डॉ। पुष्पा, डॉ। दिनेश राम, पियूष बिष्ट आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *