भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन  | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन 

महिलाओं का मान सम्मान सिर्फ भाजपा में: ऋतु खंडूड़ी
चमोली। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पोखरी में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा मातृ शक्ति ने सदैव परिवार, समाज से लेकर राष्ट्र के लिये शक्ति और पोषण और जीवन समर्पण का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के मान, सम्मान और प्रतिष्ठा के लिये सदैव कार्य किया है। महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान देकर मात्रृ शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। कहा कि आज महिलाएं विकास की मुख्यधारा में जुड़ कर विकास कार्य में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। इस अवसर पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए एवं महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आजीविका मिशन के माध्यम से अनुदान देकर कारोबार में उन्नति हो आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। महिला मंडलों को सशक्त करने के लिए सभी पंजीकृत महिला मंगल दलों को ₹15000 की राशि सीधे खाते में दी जा रही है। उन्हें पति की पैतृक संपत्ति में बराबर के हकदार के लिए कानून बनाया है। सम्मेलन में भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार ने महिला शक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इस मौके पर अवसर पर भाजपा चमोली के प्रभारी विजय कपरुवाण, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी, पूर्व राज्य मंत्री एवं महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सुषमा रावत, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, नन्दप्रयाग नगर पंचायत की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, गौचर नगर पालिका की अध्यक्ष अंजू बिष्ट, वत्सला सती, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा नैनवाल, आशा डिमरी, भागीरथी कुंजवाल, सतेश्वरी टम्टा, दीप्ति कोठियाल, कांति वैष्णव, बैजंयती देवी, कस्तूरा देवी, देवेश्वरी देवी, बबीता देवी, बीना देवी, अंजना देवी, कला पाठक, इंदु नेगी, बबीता पंवार, गुड्डी नेगी, विनीता देवी, फातिमा बेगम, मीना गोस्वामी, धौली देवी, उषा नेगी, ममता पंवार, दीपा पंवार, नीरजा पंवार, रंजना शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संचालन भाजपा की वरिष्ठ नेत्री राधा रानी ने किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *