कश्यप निषाद संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक  | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 30, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कश्यप निषाद संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 

-कश्यप समाज ने मांगी राजनीतिक दलों से हिस्सेदारी
रुडकी। लक्सर में आयोजित कश्यप निषाद संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने राजनीतिक दलों पर समाज के वोट लेकर सरकार और संगठन में हिस्सा न देने का आरोप लगाया। कहा कि जो पार्टी उन्हें हिस्सेदारी देगी, समाज उसी के लिए काम करेगा। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड के प्रभारी राजवीर सिंह कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि दीपक जलाने के बाद महर्षि कश्यप व बाबा कालू के चित्र पर फूल चढ़ाकर बैठक की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जिले में कश्यप समाज की करीब डेढ़ लाख वोटर हैं। हर विधानसभा में दस से पंद्रह हजार कश्यप मतदाता हैं। इस लिहाज से राजनीतिक पार्टियों को जिले में कश्यप समाज को भी टिकट देने चाहिए। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप ने कहा कि अब तक कश्यप समाज राजनीतिक दलों के पीछे चला है। पर अब समाज उसी पार्टी के लिए काम करेगा, जो समाज को जनसंख्या के लिहाज से हिस्सेदारी देगी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शोभना कश्यप ने समाज के लोगों से एकजुटता दिखाने की मांग की। कहा कि एकजुट रहेंगे तो शासन-प्रशासन व राजनीतिक पार्टियां उनके हक नहीं मार सकेंगी। संचालन डॉ. सुशील कुमार कश्यप ने किया। इससे पूर्व मोहनलाल, राजकुमार, बुध सिंह, नितिन मुखिया, आनंद प्रकाश, सोनू कश्यप, सचिन कश्यप, प्रीतम कश्यप, नाथीराम कश्यप, विरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में सुंदरलाल, पवन प्रधान, ईश्वरचंद, विवेक कश्यप, मुकेश कुमार, लालू, अभिषेक, सुनील कुमार, मनदीन कश्यप, बलवंत भगतजी, पंकज कश्यप, तिलकराम, आदेश कश्यप, प्रमोद कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *