भारतीय जन मानस के मन मंदिर में विराजमान हैं श्रीराम: स्वामी रसिक महाराज   | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 09, 2024

Select your Top Menu from wp menus

भारतीय जन मानस के मन मंदिर में विराजमान हैं श्रीराम: स्वामी रसिक महाराज  

ऋषिकेश।  नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सदियों से भारतीय जन मानस के मन मंदिर में विराजमान हैं। रामलीला भारत के अलावा अन्य देशों में भी होती है।
शनिवार को प्रतीतनगर स्थित हनुमान चौक में आयोजित रामलीला का मंचन हुआ। शनिवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता भगतराम कोठारी, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने किया। स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सदियों से भारतीय जन मानस के मन मंदिर में विराजमान हैं। क्या पढ़े-लिखे और क्या निरक्षर, सब के मन में श्रीराम आराध्य हैं। श्रीराम को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने में रामलीलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। शारदीय नवरात्र के आरंभ होने के साथ ही देश के अनेक स्थानों और खासकर उत्तर भारत में रामलीलाओं का आयोजन सदियों से हो रहा है। रामलीला केवल भारतवर्ष में ही नहीं विदेशों में भी होती है। नेपाल, मॉरीशस, मलेशिया, इंडोनेशिया, फिजी, गुयाना में भी रामलीलाएं बड़े पैमाने पर होती हैं। पूर्व राज्यमंत्री भगतराम कोठारी ने कहा कि रामलीला आदर्श बनना सिखाती है। इस दौरान रामलीला का मंचन किया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *