देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती गढ़ी कैंट में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने बरिश से प्रभावित लोगों का हाल जाना। इस दौरान उपेन्द्र थापली के सहयोग से खाद्य सामग्री, सेनेटाइजर, मास्क आदि बांटे। गोदावरी थापली ने कहा कि वह लगातार बारिश, भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। कोरोनाकाल में भी जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास राज, कविता मेहुर, नरेन्द्र क्षेत्री, सीके रजोरिया, राज कुमार, अरबाज, गोपाल क्षेत्री, अभिषेक, दीपक, आरके मिलन, अनिल ठाकुर, नरेंद्र क्षेत्री, राजकुमार कनौजिया, कविता क्षेत्री, विकास थापा आदि उपस्थित रहे।