चारधाम यात्रा से क्यों परहेज़ कर रही है सरकार : उपाध्याय | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

चारधाम यात्रा से क्यों परहेज़ कर रही है सरकार : उपाध्याय

ऋषिकेश। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सरकार से तुरंत चार धाम यात्रा शुरू करने की मांग की है। कहा कि यदि सरकार ने यात्रा शुरू नहीं की तो वह एकादशी के दिन सारे प्रतिबंध तोडक़र भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे। उन्होंने सरकार से बिजली-पानी के बिल माफ करने की बात भी कही। रविवार को होटल अमेरिस में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जब स्कूल, पर्यटक स्थल खुल गये हैं। यात्रियों से भरी बसें चल रही है, तो चारधाम यात्रा से सरकार क्यों परहेज़ कर रही है। चारधाम यात्रा से पहाड़ के लाखों लोगों का रोजगार भी जुड़ा है। आशंका व्यक्त की कि तीर्थ पुरोहितों के आन्दोलन के मध्यनजऱ सरकार की छवि देश-विदेश में और खऱाब न हो, इसलिए भी यात्रा शुरू नहीं की जा रही है। उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें चारधाम यात्रा शुरू न होने से लोगों पर पड़ रहे आर्थिक प्रभावों के सम्बन्ध में सुझाव दिये हैं। लोगों के ऋण, टैक्स के साथ बिजली-पानी के बिल माफ करने की मांग की है। कहा कि सरकार ने अगर चारधाम यात्रा शुरू न की तो वे सारे प्रतिबंधों को तोडक़र आने वाली एकादशी को भगवान बदरी विशाल के दर्शनों को जाएंगे। प्रेस वार्ता में एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व प्रदेश महासचिव डा केएस राणा, पूर्व मंडी अध्यक्ष जय सिंह रावत, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, मनोज गुसांई, दिनेश भट्ट, भगवती सेमवाल, दिनेश सकलानी, देव पोखरियाल, अजय रमोला, विनोद सकलानी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *