किसान बिल पर किए जा रहे कुप्रचार का पुरजोर तरीके से विरोध करेगा भाजपा किसान मोर्चा – चौहान | Jokhim Samachar Network

Wednesday, May 08, 2024

Select your Top Menu from wp menus

किसान बिल पर किए जा रहे कुप्रचार का पुरजोर तरीके से विरोध करेगा भाजपा किसान मोर्चा – चौहान

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आवंटित कक्ष मैं विधिवत पूजन कर किसान मोर्चा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उद्धघाटन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा उत्तराखंड अनिल चौहान ने देहरादून महानगर एवं मंडल पदाधिकारियों कीबैठक ली जिसमे चौहान जी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया, साथ ही विपक्ष द्वारा किसान बिल पर फैलाये जा रहे झूठ का पुरजोर तरीके से जबाब देने के लिए निर्देशित किया । चौहान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने पहले कार्यकाल से ही किसानों की आय दोगुनी करने का जो संकल्प लिया था वो अब साकार हो रहा है और ये किसान बिल पूरे विश्व में ऐतिहासिक होगा।इस अवसर पर प्रदीप दुग्गल, योगेंद्र पुंडीर, राजेन्द्र व्यास, विनय भट्ट आदि उपस्थित रहे।।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *