लाॅकडाउन के टाइम से अब तक व्यपारियों का किराया किया जाए माफः संजीव चैधरी | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

लाॅकडाउन के टाइम से अब तक व्यपारियों का किराया किया जाए माफः संजीव चैधरी

हरिद्वार । व्यापार मण्डल के एक प्रतिनिधी मण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी के नेतृत्व मे नगर निगम मेयर अनीता शर्मा को ज्ञापन दिया। व्यापारियो ने माँग करी की लोकडाउन के टाईम का मार्च से अब तक का किराया माफ किया जाए। अब से लेकर कोरोना काल तक का किराया आधा किया जाए। साथ ही शहर मे लघु व्यापारियों के लिए वेंडिग जोन व पार्किंग की व्यवस्था करने की माँग की।
ज्ञापन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की मार्च से ले कर अब तक हरिद्वार मे दुकानो पर ताले लटके हुए है और ऐसे में नगर निगम से कई कई हजारों के किराए के नोटिस भेज दिए जो की व्यापारी के के लिए बहुत बड़ी चोट है। कोरोंना के टाईम को नगर निगम मानवता की नजर से देखे। चैधरी ने कहा की लोकडाउन के टाईम तो पुरी तरह ही बंद था पर अनलोक के बाद भी राज्य की सीमा नहीं खुलने के कारण यात्री नहीं आ पाया है। जिससे दुकानो पर अभी तक भी कोई काम नहीं है। इस लिए नगर निगम अब तक का पुरा किराया माफ करे और अब सीमा खुलने के बाद भी पुरी तरह यात्री खुल कर नहीं आएगा। इस लिए अब से कोरोना काल तक किराया आधा करना चाहिए। जिला महामंत्री डाव विशाल गर्ग व महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा की भगत सिंह चोक के पास एक वंडिंग जोन बनाया जाना चाहिए। जिससे सड़कों पर लगने वाली जाम और भीड़ भी कम और नगर निगम की कमाई भी होगी। महानगर महामंत्री सुमित अरोरा व पूर्व शहर आदेश मारवाड़ी ने कहा की नगर निगम को व्यापारीयो की पीड़ा समझनी चाहिए ये समय एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *