सीएम ने शहीद हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

सीएम ने शहीद हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया

-शहीद राजेंद्र सिंह की पत्नी को राजकीय सेवा में दी जाएगी नौकरीः सीएम

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सैनिक कॉलोनी, अम्बीवाला, देहरादून में 11वीं गढ़वाल रायफल्स के शहीद हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह को ढंूढ़ने के लिए जवानों ने काफी मेहनत की। रक्षा मंत्री एवं सेनाध्यक्ष से भी इस संबंध में बात हुई थी। मुख्यमंत्री पहले भी हवलदार राजेन्द्र सिंह के पिता एवं पत्नी से मिले थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह के परिवारजनों को अनुमन्य सहायता राशि दी जायेगी। उनकी पत्नी को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नौकरी दी जायेगी। इस अवसर पर विधायक हरवंश कपूर, गणेश जोशी, सहदेव सिंह पुण्डीर एवं सैन्य अधिकारियों ने हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *