निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी की मांग, वकील का फूंका पुतला | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 30, 2024

Select your Top Menu from wp menus

निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी की मांग, वकील का फूंका पुतला

मसूरी। निर्भया रेप केस में चारों आरोपियों की फांसी एक बार फिर टलने के लोगों में खासा आक्रोश है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने दोषियों के अधिवक्ता एपी सिंह का मसूरी में पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिवक्ता द्वारा निर्भया के दोषियों को लगातार बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वह कानूनी दाव पेंच खेलकर आरोपियों की फांसी को टलवाने का काम कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका सभासद दर्शन सिंह रावत और स्थानीय निवासी मनीष कुकशाल ने कहा कि निर्भया हत्याकांड से पूरा देश दहल गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाल ही में कोर्ट ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। जिसके बाद एक फरवरी के दिन चारों आरोपियों को फांसी दी जानी थी, लेकिन अधिवक्ता एपी सिंह द्वारा कोर्ट में याचिका डाली गई। ऐसे में कोर्ट ने आरोपियों की फांसी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है और दोषियों के फांसी में हो रही देरी से उनके आक्रोश है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *