दो बसों की भिड़ंत में तीन यात्री घायल | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus
दो बसों की भिड़ंत में तीन यात्री घायल

कोटद्वार। एनएच पर कुल्हाड़ बैंड के पास दो बसों की भिड़ंत में तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सतपुली लाया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के अनुसार एनएच पर कुल्हाड़ बैंड पर करीब 2:30 बजे दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाई। दुर्घटना में घायल बसंती देवी (61) पत्नी हयात सिंह निवासी ग्राम कोटलमंडा (द्वारीखाल) का पांव फैक्चर हो गया। उन्हें हंस अस्पताल सतपुली रेफर किया गया। घायल संतोष (35) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम संदणा (जयहरीखाल) और चालक धन सिंह (50) पुत्र मदन निवासी ग्राम कफुल (पौड़ी) को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही सतपुली और कोटद्वार से परिवहन कंपनियों से जुड़े मोटर मालिक और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।