उत्तराखंड को जैविक खेती के उत्पादन में चौथी बार मिला प्रथम पुरुष्कारः गणेश जोशी | Jokhim Samachar Network

Saturday, September 23, 2023

Select your Top Menu from wp menus

उत्तराखंड को जैविक खेती के उत्पादन में चौथी बार मिला प्रथम पुरुष्कारः गणेश जोशी

देहरादून, प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के 136 वें जन्म दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड को जैविक खेती के उत्पादन में चौथी बार प्रथम पुरुष्कार मिला है। यह बात उन्होंने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के 136 वें जन्म दिवस समारोह में कही। संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समारोह का शुभारंभ भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त को श्रद्धांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल किसान पद्मश्री प्रेम चंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनके जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया है। उन्होंने कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाने वाला यह पंतनगर  विश्वविद्यालय पंडित गोविन्द बल्लभ जी को समर्पित है। पंतनगर विश्वविद्यालय की स्थापना में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *